फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में मिले सिर्फ दो नए संक्रमित, 18 हुए ठीक, 37 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Sat, 16 Apr 2022 04:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 37 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर सिर्फ दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 18 संक्रमित ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 37 रह गई है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92226 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 888 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून व नैनीताल जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

ये भी पढ़ें...सैंडल से दूल्हे का 'स्वागत': पति की तीसरी शादी में दूसरी पत्नी ने बरसाए अनगिनत चप्पल, तस्वीरों में देखें- होने वाले जीजाजी कैसे भागे

कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। संक्रमितों की तुलना में अब अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। जोकि राहत की खबर है। वर्तमान में 37 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिले में एक भी सक्रिय मामले नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें