फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Uttarakhand: यूजीसी नेट समेत सात परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, यहां पढ़ें क्या है नई तारीख

Thu, 02 Apr 2020 02:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

देश में चल रहे कोरोना लॉकडाउन के बीच लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने अपनी सात प्रवेश परीक्षाओं की डेट आगे बढ़ा दी है। अब उम्मीदवारों को ज्यादा समय तक आवेदन का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

 
बता दें कि नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट, इग्नू एडमिशन टेस्ट फॉर पीएचडी, इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट और ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन की डेट बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

किस परीक्षा की पहले और अब क्या है अंतिम तिथि

नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जेईई: इसके लिए आवेदन प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2020 कर दिया गया है।

इग्नू पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2020: इसके आवेदन 28 फरवरी से शुरू हुए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च थी। इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च परीक्षा: इसके आवेदन एक मार्च से शुरू हुए थे। अंतिम तिथि 31 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी टेस्ट: इसके आवेदन दो मार्च से शुरू हुए थे। अंतिम तिथि 31 मार्च थी। इसके बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है।

यूजीसी नेट: इसके आवेदन 16 मार्च से शुरू हुए थे। अंतिम तिथि 16 अप्रैल थी। अब अंतिम तिथि 16 मई कर दी गई है।

सीएसआईआर नेट: इसके आवेदन 16 मार्च से शुरू हुए थे। अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी। इसे बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया है।

ऑल इंडिया आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा: इसके आवेदन एक अप्रैल से शुरू हुए हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी, जिसे बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें