फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 33 नए संक्रमण के मामले आए सामने, कोई मौत नहीं

Tue, 08 Mar 2022 08:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में अब संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। वहीं मौत के मामले भी नहीं आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 33 नए मरीज मिले हैं, जबकि 42 मरीज ठीक हुए हैं। मंगलवार को किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत का मामला  सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए 33 मामलों में सर्वाधिक 14 देहरादून के हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सेना में मेजर बनी पूर्व सीएम निशंक की बेटी, खुशी से गदगद पिता ने कहा- आज मेरे लिए गौरव का दिन

इसके अलावा, अल्मोड़ा में दो, हरिद्वार में सात, नैनीताल में पांच, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और रुद्रप्रयाग में एक-एक मरीज मिला है। बागेश्वर, चंपावत, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है। अब प्रदेश में कोविड के 473 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें