एसीएमओ डा. दिनेश चौहान ने बताया कि सोमवार को देहरादून जिले में 10 संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। 67 की रिपोर्ट मिली, जो नेगेटिव है।
इनमें कुछ जमाती और उनके संपर्क में आए लोग है। जनपद में 18 कोरोना संक्रमित थे, जिनमें से छह ठीक हो गये हैं और 12 जमाती दून अस्पताल में उपचाराधीन है।
उधर, 153 लोगों ने चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां खरीदी।