फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा आशा कार्यकर्ताओं ने की कोविड ड्यूटी के मानदेय देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ती यूनियन (संबद्ध सीटू) ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोविड-19 ड्यूटी में तैनात आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय तत्काल आवंटित किया जाए। इस संबंध में यूनियन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष शिवा दुबे ने कहा कि कोविड-19 के दौरान मार्च से आशा से लगातार सर्वे का कार्य कर रही हैं। साथ ही बाहर से आए हुए लोगों को क्वॉरेंटीन भी करना है। खांसी जुखाम बुखार अन्य लोगों की भी रिपोर्ट आशाओं को प्रतिदिन कार्यक्षेत्र में घरों का सर्वे करके देना पड़ रहा है। इस कार्य को आशा वर्कर बहुत ही सावधानी व इमानदारी से कर रहे हैं। जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग में कोरोना से लड़ने की रणनीति बनाई जाती है आशा से विभाग द्वारा उसके दैनिक कार्य के अतिरिक्त कार्य भी लिया जा रहा है।आशा वर्कर बखूबी इस काम को निभा रही हैं। जिससे आशाओं को कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना बनी हुई है।राज्य के कई जिलों में जनवरी से अब तक कोई भी भुगतान नहीं मिला है। सरकार के इस रवैए को देखते हुए आशा वर्कर में बहुत ही निराशा और आक्रोश है। यूनियन की मांग ल है कि आशा वर्कर का सभी जिलों में बकाया भुगतान तत्काल कराया जाए तथा कोरोना के सर्वे का 10 हजार रुपये मानदेय प्रति माह दिया जाए। --मनीष भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें