देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का एक और मामला मिला है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती नैनीताल निवासी 56 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाएगी। 22 अप्रैल को महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला को ब्रेन स्ट्रोक की समस्या थी। संक्रमण के लक्षण मिलने पर महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में अब तक करो ना करे के मामलों की संख्या 52 हो चुकी है जिसमें 33 मरीज ठीक हो चुके हैं। 2 दिन पहले ही एम्स ऋषिकेश में न्यूरोलॉजी विभाग में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना वायरस मिला था।