कोरोना मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। मंगलवार को देहरादून में कोरोना के 35 नए मरीज मिले हैं। ऐसे में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 68 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को कोरोना की जांच के लिए कुल 194 सैंपल भेजे गए थे। इनमें से 150 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 20 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, दून अस्पताल में इस समय कोरोना के तीन मरीज आईसीयू में भर्ती होकर इलाज करवा रहे हैं। मंगलवार को दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोमवार को कोरोना के 26 नए मरीज मिले थे और पांच मरीज आईसीयू में भर्ती थे।