फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 24 घंटे में नौ की मौत, 621 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के नये मरीजों की संख्या कम हुई, लेकिन पिछले 24 घंटे के भीतर नौ मरीजों की मौत रिपोर्ट की आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे में जिले में 8515 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए। जिनमें से 621 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 2244 मरीजों की सैंपल की जांच रिपोर्ट शाम तक नहीं आई थी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पटेलनगर में कोरोना संक्रमित चार और ऋषिकेश एम्स, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कैलाश अस्पताल, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट और सुभारती अस्पताल में एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि अधिक से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें