फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार ने गिनाई नगर आयुक्त को समस्यायें

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार ने नगर निगम से संबंधित अनेक समस्याओं के समाधान के लिए नगर आयुुक्त विनय शंकर पांडेय से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक ने कहा कि पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप से पीड़ित है और ऐसी स्थिति में नगरीय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सफाई व्यवस्था व सैनिटाइजर के छिडकाव की ओर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। दून नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है और नगर निगम के सभी वार्डों में समान रूप से सफाई कर्मचारियों को बढ़ाये जाने की जरूरत है। किसी वार्ड में पांच, छह व आठ कर्मचारी है और कई वार्डों में इससे अधिक भी है ओर आवश्यकतानुसार पूरी की जाए। नगर निगम क्षेत्र में सभी कर्मचारियों को गम बुट, माॅस्क, दस्ताने व सफाई किट दी जाये तथा सभी सफाई कर्मचारियांें का बीमा किया जाये और नगर निगम क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र जैसे भगत सिंह कालोनी, मुस्लिम कालोनी आदि के आसपास वार्डों में नियमित छिडकाव किया जाना आवश्यक है। नगर आयुक्त ने कांग्रेसजनों को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। और कहा है। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद नीनू सहगल,राजेश चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें