माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। गुरुवार को जिले में एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज दिल्ली से लौटा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को जिले के अस्पतालों से 10 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। स्टेट कोविड-19 कंट्रोल रूम से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को देहरादून जिले में एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद जिले में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 713 हो चुकी है। जबकि 565 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से जा चुके हैं। इसी तरह जिले में कोरोना के 105 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। गुरुवार को एक कोरोना मरीज की मौत होने के बाद जिले में मरने वालों की संख्या 25 पंहुच चुकी है।