फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corbett Tiger Reserve: सफारी के लिए अब पर्यटकों से फिर गुलजार होगा गर्जिया जोन, एनटीसीए की मिली मंजूरी

Mon, 03 Oct 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)

सार

15 नवंबर 2020 को कॉर्बेट पार्क का नया पर्यटन जोन गर्जिया शुरू किया गया था। एनटीसीए से अनुमति नहीं लिए जाने की वजह से डेढ़ साल बाद गर्जिया जोन को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
जंगल सफारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के गर्जिया जोन में सैलानियों की आवाजाही फिर शुरू हो जाएगी। इसे राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की मंजूरी मिल गई है। अब इसी पर्यटन सीजन में इस जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।  

विज्ञापन


Snowfall: हेमकुंड साहिब और ऊंची चोटियों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


15 नवंबर 2020 को कॉर्बेट पार्क का नया पर्यटन जोन गर्जिया शुरू किया गया था। एनटीसीए से अनुमति नहीं लिए जाने की वजह से डेढ़ साल बाद गर्जिया जोन को बंद कर दिया गया। जोन को खोलने के लिए पर्यटन कारोबारी आंदोलित थे। कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि कि अब एनटीसीए की ओर से गर्जिया जोन को अनुमति मिल गई है।

ऐसा है गर्जिया जोन

कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी जोन के बफर जोन में गर्जिया जोन का निर्माण किया गया है। इस जोन को सर्पदुली रेंज और बिजरानी रेंज को जोड़कर बनाया गया है। इसमें रिंगौड़ा और फूलताल के नाम से दो चौड़ (मैदान) हैं। यहां वन्यजीवों की हलचल या विचरण को आसानी से देखा जा सकता है। इस जोन में जैव विविधता का अपार भंडार, चौड़ और पहाड़ियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क में ये हैं पर्यटन जोन

  • ढिकाला
  • दुर्गादेवी
  • बिजरानी
  • ढेला 
  • झिरना
  • पाखरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें