फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corbett National Park: आदमखोर निकली कॉर्बेट में पकड़ी गई बाघिन, एक व्यक्ति को उतार दिया था मौत के घाट

Thu, 22 Sep 2022 09:23 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आठ जुलाई को ट्रेंकुलाइज कर एक बाघिन को पकड़ा गया था। बाघिन और मारे गए व्यक्ति व घायल व्यक्ति के डीएनए सैंपल जांच के लिए हैदराबाद स्थित सीएसआईआर लैब भेजे गए थे। जिसमें बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बाघिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट नेशनल पार्क में पकड़ी गई बाघिन आदमखोर निकली। इसके अलावा एक अन्य घटना में मारे गए व्यक्ति को किस बाघ ने मारा था, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ वार्डन डॉ.समीर सिन्हा ने बताया कि कॉर्बेट नेशनल पार्क में इसी साल जून में 15 तारीख को बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


जबकि 15 तारीख को एक अन्य हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया था। घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों और कैमरा ट्रैप के आधार पर एक बाघिन को चिह्नित किया गया था। घटना के बाद आठ जुलाई को ट्रेंकुलाइज कर एक बाघिन को पकड़ा गया था। बाघिन और मारे गए व्यक्ति व घायल व्यक्ति के डीएनए सैंपल जांच के लिए हैदराबाद स्थित सीएसआईआर लैब भेजे गए थे।

ये भी पढ़ें...Exclusive: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की भर्तियों में निशुल्क आवेदन और आयु में मिल सकती है छूट
विज्ञापन


संस्थान से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि दोनों ही घटनाओं के लिए पकड़ी गई बाघिन जिम्मेदार थी। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने बताया कि वहीं एक अन्य घटना 16 जुलाई को रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में घटित हुई थी। जिसमें बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, इसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें