सहकारी समिति के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अतिथि व पदाधिकारी। स्रोत जागरूक पाठक
चकराता। बहुउद्देशीय दीर्घाकार सहकारी समिति लाखामंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संचालक मंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समिति सचिव जयप्रकाश ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीता राम गौड़ ने कहा समिति को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। उन्होंने कहा सरकार सहकारी समितियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर जगत सिंह, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र शर्मा और सदस्य पद पर दिनेश चंद शर्मा, शीला देवी, दीपो देवी, आमा देवी, ललिता देवी, विक्रम सिंह, धनिया, दिनेश चंद और पप्पू पंवार ने शपथ ली। संवाद