देहरादून। विभिन्न राज्यों से देहरादून आ रहे प्रवासियों की कोरोना जांच अब आसान होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीसी रमोला ने बताया कि महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय के कैंप कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें रोजाना सुबह आठ बजे से कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने दो एंबुलेंस भी 24 घंटे अस्पताल में तैनात रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में डॉ पीयूष त्रिपाठी, डॉ आलोक जैन, डॉ ऋषभ तोमर, सत्येंद्र सिंह, दिलीप भट्ट, कमल बिष्ट, संदीप गुप्ता, कमल बिष्ट और ऋषभ पाल की ड्यूटी लगाई गई है।