विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला से पेशे से ठेकेदार व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर बडोवाला निवासी जोगराज सिंह ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। बताया कि उसने राजावाला निवासी अपने एक परिचित लक्की से एक बाइक खरीद थी। उन्होंने बाइक को अपने नाम नहीं करवाया था। वह 10 मार्च को भाऊवाला पीठ में गए थे। वहां बाइक को खड़ी कर काम पर चले गए। 14 मार्च को जब वापस आया तो बाइक अपनी जगह पर नहीं थी। बताया कि काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद