फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खाई में गिरने से ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- त्यूणी-बृनाड-बास्तील मार्ग पर कांडा बैंड के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
त्यूणी। थाना क्षेत्र के त्यूणी-बृनाड-बास्तील मार्ग पर कांडा बैंड के पास खाई में गिरने से बास्तील गांव के ओगर सिंह राणा (52) की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक ठेकेदारी और बागवानी का कार्य करता था। थाना प्रभारी अश्विनी बलूनी ने बताया कि सोमवार की रात कांडा बैंड के पास एक व्यक्ति के खाई में गिरने की सूचना मिली। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक स्कूटर से एक साथी के साथ अपने गांव बास्तील जा रहा था। कांडा बैंड के पास लघुशंका के लिए स्कूटर रोका था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह खाई में गिर गया। साथी ने काफी देर तक उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें