फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आठ बीघा अवैध प्लॉटिंग में बना निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने पौंधा में आठ बीघा अवैध प्लॉटिंग में बने निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एमडीडीए को सहसपुर ब्लॉक के पौंधा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। मंगलवार को सहायक अभियंता शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में टीम पौंधा में गुरुकुल रोड पर आरवी एस्टेट के पास पहुंची। यहां आठ बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिग में निर्माण किया जा रहा था। टीम ने निर्माण को ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए के सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि कॉलोनाइजर को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्माण रोका नहीं गया। बताया कि अवैध प्लॉटिंग को लेकर कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में जेई विपिन सैनी, सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें