फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 112 घरों के कनेक्शन काटे, 25 लाख की वसूली की

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को अभियान चलाकर 112 घरों के कनेक्शन काटे। करीब 25 लाख की वसूली की। विकासनगर क्षेत्र में सहायक अभियंता मोहम्मद अरशद के नेतृत्व में मुख्य बाजार, बाबूगढ़, कल्याणपुर, डाकपत्थर चौक, लाइन जीवनगढ, जीवनगढ़ क्षेत्र में अभियान चलाकर 42 घरों के कनेक्शन काटे गए। करीब पांच लाख की वसूली की गई। सहायक अभियंता हरबर्टपुर विकास भारती के नेतृत्व में खुशहालपुर, कुल्हाल, रेड़ापुर, लांघा, ढकरानी आदि क्षेत्रों में 70 घरों के कनेक्शन काटे गए। कनेक्शन काटने पर खुशहालपुर गांव में कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। हालांकि कर्मचारियों ने संयम बनाए रखा। वे उपभोक्ताओं से नहीं उलझे। यहां करीब 20 लाख की राजस्व वसूली गई है।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड विकासनगर के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। इस कारण वसूली अभियान को तेज किया गया है। वसूली के लिए जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिलाें का भुगतान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें