कांग्रेस ने पछवादून जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें 28 उपाध्यक्ष, 15 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 112 महासचिव, 78 सचिव, 25 आमंत्रित सदस्य समेत 260 कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को पद दिया गया है। पछवादून कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा, कार्यकर्ताओं को चुनकर कमेटी में शामिल करना एक जटिल प्रक्रिया होती है। कहा, कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता हीरा है। हमनें कुछ कार्यकर्ताओं को कमेटी में शामिल करने की कोशिश की है। जो कार्यकर्ता कमेटी में शामिल होने से छूट गए हैं, उनको आगे सम्मान दिया जाएगा।
नई कार्यकारिणी में मेघ सिंह, नीलम थापा, जीवन सिंह, संदीप भटनागर, अयूब हसन, ओमकार, शशि प्रभा समेत 28 उपाध्यक्ष बनाए गए है। पीतांबर, सुरेंद्र तोमर, जयदीप चौधरी, पूरण, चतर सिंह, मकसूर अली, हासिम समेत 15 वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए है। वहीं, मुकेश कुमार, सतीश शर्मा, संध्या, लक्ष्मीचंद, गजेंद्र पंवार, राजीव शर्मा समेत 112 को महासचिव बनाया गया है।
जयदीप धीमान, हरीश बिष्ट, संजीव उपाध्याय, मोइन खान, सुनीत पंत, कुसुम नेगी, आनंदी नेगी, विनोद, पिंकी रावत समेत 78 सचिव बने हैं। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, प्रदेश उपाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा समेत 25 आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। राजेश पीटर को जिला प्रवक्ता और विकास शर्मा को सलाहकार का पद दिया गया है।