जिलाधिकारी कार्यालय में गैस की बढ़ी कीमतो के विरोध में प्रदर्शन करती उत्तराखंड महानगर महिला कां
उत्तराखंड महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेसियों ने सरकार इस संबंध में ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भी भेजा। महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि महंगाई ने छह साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। लेकिन अब भी केंद्र सरकार इस पर काबू पाने को कोई प्रयास नहीं कर रही है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं।