फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
अंकित भंडारी को न्याय दिलाने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यक
विज्ञापन
विकासनगर। अंकिता हत्याकांड के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से बहू-बेटियों का उत्पीड़न किया जा रहा है यह बेहद निराशाजनक है। अंकिता हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराकर भाजपा नेताओं पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। कैंडल मार्च तिलक भवन से पहाड़ी गली चौक तक निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कैंडल मार्च में प्रेम प्रकाश अग्रवाल, शम्मी प्रकाश, मधु कपिल, शशि चौहान, रेखा रमोला, जिला पंचायत सदस्य पिंकी रोहिल्ला, योगिता चौहान, बलजीत सिंह, अशोक, सोनिया वर्मा, नीरज रोहिल्ला आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें