कांग्रेस का स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने झंडारोहण किया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान भी वितरित किया। डॉ.जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि आज का दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समस्त देशवासियों के लिए विशेष महत्व का दिन है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल की प्रमुख हेमा पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, नवीन जोशी, डॉ. विजेंद्र पाल डॉ. प्रतिमा सिंह, आशा टम्टा, मनमोहन शर्मा, आदित्य गर्ग, सावित्री थापा, सुशीला देसाई, मंजू, लता, रेनू, अभिषेक तिवारी, राजेश पुंडीर, डॉ. अरुण रतूडी, निवर्तमान पार्षद मुकेश सोनकर, इलियास अंसारी, राजेश नौटियाल आदि उपस्थित रहे। पूर्व विधायक राजकुमार वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।