फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिफन कोर्ट का मामला विधानसभा में उठाएगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। शिफन कोर्ट से हटाए गए 84 परिवारों का मुद्दा कांग्रेस की ओर से विधानसभा में उठाया जाएगा। यह बात कांग्रेस महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल ने बृहस्पतिवार को कही। उन्होंने कहा कि बेघर लोग सड़कों पर खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। पालिकाध्यक्ष और मसूरी विधायक लगातार यह तो कह रहे हैं कि जमीन दी जा रही है, लेकिन यह नहीं बता रहे कि जमीन कहां है। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के माध्यम से बेघर लोगों के पुनर्वास का मामला विधानसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें