फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: लोकसभा चुनाव घोषणापत्र में उत्तराखंड के मुद्दों को धार देगी कांग्रेस, बनाई ये रणनीति

Mon, 22 Jan 2024 12:17 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पार्टी की केंद्रीय घोषणापत्र समिति के संयोजक छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीके सिंह उत्तराखंड आ रहे हैं। समिति आगामी लोस चुनाव को लेकर पार्टी के घोषणापत्र में उत्तराखंड के मुद्दों पर चर्चा करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी कमर कसी ली है। चुनाव रण में उतरने के लिए कांग्रेस अपने घोषणापत्र में उत्तराखंड के मुद्दों को धार देगी। बेरोजगारी, महंगाई संग ही अग्निवीर भर्ती, पर्यावरण, किसानों से जुड़े मुद्दों और अंकिता हत्याकांड को कांग्रेस मुद्दा बनाएगी। 27 फरवरी को कांग्रेस की घोषणापत्र समिति उत्तराखंड आएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया, पार्टी की केंद्रीय घोषणापत्र समिति के संयोजक छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीके सिंह उत्तराखंड आ रहे हैं। समिति आगामी लोस चुनाव को लेकर पार्टी के घोषणापत्र में उत्तराखंड के मुद्दों पर चर्चा करेगी। समिति पदाधिकारियों से मुद्दों पर सुझाव लेगी, जिन्हें चुनाव घोषणापत्र शामिल किया जाएगा।

उत्तराखंड: बजट से पहले संवाद, बोले हितधारक- भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से बढ़ाएं पंचायतों का वित्त अनुदान
विज्ञापन


माहरा ने कहा, उत्तराखंड में कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी नहीं है। बेरोजगारी और महंगाई एक बड़ा मुद्दा है। साथ ही राज्य में अंकिता हत्याकांड प्रकरण, अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने, किसानों के संबंधित मुद्दे, भ्रष्टाचार, अग्निवीर भर्ती समेत कई मुद्दों लेकर कांग्रेस चुनाव में जनता के बीच जाएगी।

विज्ञापन

26 जनवरी को दावेदारों की नब्ज टटोलेगी कमेटी
लोस चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी 26 जनवरी को उत्तराखंड पहुंचेगी। कमेटी चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक दावेदारों से आवेदन भी लेगी। इसके बाद दमदार प्रत्याशी को कांग्रेस चुनाव मैदान में उतारेगी। कमेटी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्तराम दास की अगुवाई वाली कमेटी संभावित दावेदारों के नाम पर मंथन करेगी। साथ ही प्रदेश चुनाव समिति, पांचों लोस क्षेत्रों के समन्वयक, पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें