फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं के नाम काटने के मामले में कोर्ट जाएगी कांग्रेस : मनोज रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस एसआईआर कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनोज रावत ने आरोप लगाया कि एसआईआर के दौरान उत्तराखंड में 13.89 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने इसे वोट चोरी की साजिश बताते हुए मामले को कोर्ट तक ले जाने की बता कही।सोमवार को प्रेसवार्ता में मनोज रावत ने कहा, राहुल गांधी देश में वोट चोरी का खुलासा कर रहे हैं। 26 व 27 जुलाई 2026 से फॉर्म-7 द्वारा नाम काटने की साजिश पकड़ी गई। एक व्यक्ति ने अकेले 6500 तक आपत्तियां दीं। कांग्रेस के 70 बीएलए-एक और 11600 बीएलए-दो ने 30 विधानसभाओं में बड़ा षड्यंत्र खोला है। उन्होंने गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों के नाम काटने का विरोध किया। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी से नियम-18 के तहत सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग ने 24,30,387 मतदाताओं को तार्किक विसंगतियों के नोटिस दिए। इनमें 97186 मतदाताओं ने जवाब नहीं दिया, जिन्हें अयोग्य मतदाता बताया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजेंद्र भंडारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (अल्पसंख्यक) हाजी सुलेमान अंसारी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें