तत्कालीन विधायक ने जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई
माहरा ने आरोप लगाया कि भाजपा के तत्कालीन बदरीनाथ विधायक एवं वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। वर्ष 2021 में जब भाजपा की सरकार थी, तब भट्ट बदरीनाथ के विधायक थे। उन्होंने ऐसा कोई प्रयास नहीं किया, जिससे जोशीमठ का संरक्षण किया जा सके।
ये भी पढ़ें...Joshimath: तुरंत खाली होगा डेंजर जोन, बनेगा अस्थायी पुनर्वास केंद्र, किराए पर रहने के पैसे देगी सरकार
सरकार की जिम्मेदारी, नागरिकों की करे रक्षा
माहरा ने कहा कि बनभूलपुरा की घटना में प्रदेश सरकार का बिलकुल नकारात्मक रवैया रहा है। यह धारणा समाज में फैलाई गई कि वहां मुस्लिम बस्ती है, इसलिए कांग्रेस उन्हें बचा रही है। सरकार के इस उदासीन रवैए से देशभर में उत्तराखंड की छवि खराब हुई है। जिस जमीन पर दो इंटर कॉलेज, दो मंदिर, गुरुद्वारे, बैंक और मस्जिद स्थापित हैं, उसमें भी तुष्टीकरण की राजनीति ढूंढी गई। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों की रक्षा करें, लेकिन सरकार की तरफ से ऐसा कुछ नहीं किया गया।