फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मंगलौर और बदरीनाथ उपचुनाव में धांधली की आशंका, करन माहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

Iचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रुड़की में की प्रेसवार्ताI

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेसवार्ता कर मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में धांधली की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस ने चुनाव पर पूरी नजर रखने के लिए रुड़की में मुख्यालय बनाया है। जहां से पूरे चुनाव की मॉनिटरिंग प्रदेश के नेता और सांसद एवं अन्य पदाधिकारी करेंगे।



रुड़की के रामनगर चौक स्थित एक होटल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कश्मीर में सेना के गश्त कर रहे जवानों पर हुए आतंकवादी हमले में पांच जवानों के बलिदान होने गहरा दुख जताया। साथ ही कहा कि आए दिन आतंकी हमले में हो रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं।
विज्ञापन


करन माहरा ने आरोप लगाया कि मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उपचुनाव में भाजपा सरकार कोई कोई गड़बड़ी करती या करवाती है तो कांग्रेस उसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।



राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने कहा कि यदि चुनाव निष्पक्ष हुआ तो कांग्रेस दोनों ही सीटों भारी मतों से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों से भाजपा बौखलाई हुई है। किसी भी चुनाव को जीतने के लिए हर प्रकार के गलत तरीके अपनाने को तैयार है।

भाजपा प्रशासनिक सिस्टम का दुरुपयोग करेगी और मतदान की गति को धीमा कर सकती है। उपचुनाव में कांग्रेस कोई गड़बड़ी नहीं होने देगी। कांग्रेस इसके लिए तैयार है और चुनाव की हर घटना पर नजर रखने के लिए रुड़की में मुख्यालय बनाया गया है। जिसमें कई सांसद और प्रदेश के नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन




सहारनपुर लोकसभा के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को बचाने के लिए कार्य करे कोई ऐसा कार्य न करे जो कल परेशानी का सबब बन जाए। इस मौके पर पूर्व विधायक रणजीत रावत, जितेंद्र तोमर, प्रणय प्रताप, सुभाष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें