देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर चार धाम यात्रा को लेकर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थित चल रही है, लेकिन कांग्रेस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राज्य की छवि खराब कर रही है। चौहान ने बताया कि भ्रामक जानकारी फैलाने के तीन मामले सामने आए हैं और प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश है और यात्रा मार्ग पर पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। ब्यूरो