फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध खनन से भरे वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iतहसील प्रशासन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापनI

अवैध खनन और खनन से भरे वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदेश सरकार पर अवैध खनन करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि खनन सामग्री से भरे वाहन सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। रफ्तार पर कोई अंकुश नहीं है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सका है। विरोध करने पर वाहन चालक लोगों से गाली गलौज और मारपीट पर उतर आते हैं। गांवों के संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन




नवाबगढ़ और ढकरानी में अवैध खनन किया जा रहा है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। दिनरात खनन से भरे वाहन गली मोहल्लों में दौड़ते हैं। जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कहा कि ढकरानी काॅलोनी के निकट से गुजरने वाले संकरे मार्ग पर खनन से भरे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। सभी आवंटित लॉट का सीमांकन कराया जाए। इसकी भी जांच कराई जाए कि अभी तक कितनी खनन सामग्री का चुगान हो चुका है। कितनी घनमीटर खनन सामग्री लॉट में है।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता भाष्कर चुग, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सायरा आजाद, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास शर्मा, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक चौहान, डाकपत्थर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सेवादल के नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र पंत, साजिद अली, सरोज देवी, अजमेर सिंह राठौड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें