congess mla protest in gairsain
- फोटो : amar ujala
गैरसैंण बजट सत्र के छठे दिन लोकायुक्त को लेकर विपक्ष ने सदन में हंगामा कर दिया। नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेसी विधायक विधानसभा पहुंचे।
कांग्रेसी विधायक वेल में उतर आए, जिसके बाद 30 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया गया। लोकायुक्त को लेकर कांग्रेस सदन के बाहर भी हमलावर रहा।
इससे पहले सोमवार को सदन की कार्यवाही 20 मिनट बाद शुरु हुई तो कांग्रेस विधायकों ने धरना किया।
वहीं सोमवार को वर्ष 2016-17 की CAG रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी। सरकार बजट 2018-19 पारित कराएगी। आज सदन में 30 विभागों के बजट पास होंगे।
विनियोग विधेयक 2019 सदन में चर्चा के बाद पास किया जाएगा। इसके साथ ही तीन विधेयकों पर भी चर्चा होने की संभावना है।