फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को दिया ज्ञापन, सभी को राशन की व्यवस्था हो सुनिश्चित

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। महानगर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें महानगर की समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की। महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन मैं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि देहरादून महानगर के जिन क्षेत्रों में राशन सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, ऐसी जगहों को चिह्नित कर राशन उपलब्ध कराया जाए। जिन लोगों के राशन कार्ड नवीनीकृत नहीं हुए और जिनके राशन कार्ड अब तक आधार कार्ड से लिंक नहीं हो पाएं हैं, उनके सामने भी खाद्यान का संकट पैदा हो रखा है। उनकी भी समस्या का समाधान किया जाए। उन्हें भी राशन उपलब्ध कराया जाए ताकि उनके परिवार के सामने खाने पीने का संकट ना होने पाए। लालचंद शर्मा ने बताया कि कुछ लोग बिना प्रशासन की अनुमति के भोजन वितरण कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर भी रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें