फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस ने ऑडियो क्लिप की सत्यता की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Tue, 27 Oct 2026 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून के अध्यक्ष संजय किशोर ने चकराता विधायक प्रीतम सिंह के परिवार से जुड़े ऑडियो प्रकरण पर मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी सम्मानित परिवार की छवि धूमिल करने के लिए कथित ऑडियो क्लिप का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रीतम सिंह का परिवार दशकों से जौनसार-बावर और पूरे प्रदेश में राजनीतिक व सामाजिक रूप से सक्रिय रहा है। उनके पिता आठ बार विधायक रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह चौहान एक सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। संजय किशोर ने सामने आई ऑडियो क्लिप की सत्यता की निष्पक्ष जांच आवश्यक बताई। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध या प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास बताया, जो लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें