फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लाइसेंस धारी लघु व्यापारियों की रेहड़ियां हटाने पर कांग्रेस ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार से लाइसेंस धारी लघु व्यापारियों की रेहड़ियों को जबरन हटाने पर शहर कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रकट किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि रेहड़ी संचालकों को बकायदा लाइसेंस जारी किया गया है। उसके बाद भी कुछ संगठनों के दबाव में अवैध अतिक्रमण के नाम रेहड़ियों को तोड़ने और जब्त करने की कार्रवाई की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाइसेंस धारी लघु व्यापारियों को पूर्व की भांति मुख्य बाजार में रेहड़ी लगाने की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष और निवर्तमान सभासद शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और रेहड़ी संचालक कोतवाली पहुंचेे। शम्मी प्रकाश ने कोतवाली प्रभारी राजेश साह से कहा कि सड़क पर सफेद रेखा के पीछे लाइसेंस धारी लघु व्यापारियों को रेहड़ी लगाने की अनुमति दी गई है। कहा कि मुख्य बाजार में दो पक्षों के बीच विवाद को सांप्रदायिक रंग दे दिया गया। कहा कि रेहड़ी न लगाने से अब लघु व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
वहीं, पीसीसी सचिव विकास शर्मा ने कहा कि लघु व्यापारियों पर हुई एकतरफा कार्रवाई और रेहड़ियों को जब्त कर कोतवाली परिसर में रखना बेहद निंदनीय है। कहा कि क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। शासन-प्रशासन इसे रोकने में विफल साबित हुआ है। इस कारण आए दिन लोगों के आपस में झगड़े हो रहे हैं। कहा कि कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसडीएम के समक्ष भी रेहड़ी पटरी व्यापारियों की समस्या को रखेगा। कहा कि कहा अगर रेहड़ी पटरी व्यापारियों का शोषण और धर्म के आधार पर बांटने का सिलसिला चलता रहा तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि चलती फिरती रेहड़ियों पर रोक नहीं है। उन्होंने बताया कि रेहड़ियों के लाइसेंस जारी करने और व्यवस्था संचालन नगरपालिका के अधिकार क्षेत्र का मामला है। बताया कि पुलिस नियमानुसार व्यवस्था बनाने के लिए कार्रवाई करती है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व सभासद बलजीत सिंह, रेहड़ी संचालक दीपक, शमशाद, राजन सेठी, नसीम, शोएब अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें