देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर महिला आरक्षण पर पहले विरोध और अब पैरोकारी का ढोंग करने का आरोप लगाया है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस जनता के सामने बेनकाब हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि विधानसभा में नारी सशक्तीकरण पर चर्चा होती है तो कांग्रेस परेशान क्यों है। चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला आरक्षण पर महिलाओं के खिलाफ वोटिंग कर खलनायक बन चुकी है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा महिला सशक्तीकरण को लेकर गंभीर है। जनता कांग्रेस की कथनी और करनी को समझ चुकी है। ब्यूरो