देहरादून। कांग्रेस ने अपने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत उत्तराखंड के 27 संगठनात्मक जिलों में एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
पार्टी की ओर से एआईसीसी पर्यवेक्षक संजय छोकर को बागेश्ववर, पिथौरागढ़, डिडिहाट, चंपावत और अल्मोड़ा जिले की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि दीपक राठौर को नैनीताल, हल्द्वानी शहर, रानीखेत, रुद्रपुर और काशीपुर शहर, आफताब अहमद को रुड़की, रुड़की शहर, हरिद्वार शहर, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर, संजना जाटव को देहरादून शहर, पछवादून, परवादून, कोटद्वार और कोटद्वार शहर, अमित को टिहरी गढ़वाल, देवप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राजेश गर्ग को पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से बताया गया है कि सभी पर्यवेक्षक जमीनी स्तर पर अभियान को मजबूत करेंगे।