फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वन पंचायत परिषद का अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संजय तोमर के नेतृत्व में पूर्व विधायक कुलदीप कुमार से मुलाकात की और वन पंचायत परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी। कुलदीप कुमार ने वन पंचायत परिषद का अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार जताया। कहा कि प्रदेश में 2027 में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार फिर से बनेगी। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमचंद जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राज्य मंत्री बनने पर कुलदीप कुमार को बधाई दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, विपुल मुसला, विनायक नौटियाल, नरेश कुमार, नीरज चौहान, रोहित पाल, राहुल भट्ट, सारांश डोगरा, सुनील कश्यप, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें