फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मालिक बनकर बेच दी जमीन, असली भूस्वामी को पता ही नहीं चला

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसुनवाई में आए मामलों के बाद डीएम ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन




रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर शिकायत में फर्जीवाड़ा करने वालों का नया दांव सामने आ रहा है। दस्तावेजों में छेड़छाड़ और रिकार्ड रूम में दस्तावेज बदलने की शिकायतों के बाद अब नए तरह की शिकायतें सामने आई हैं। सोमवार को जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं ने डीएम सोनिका को बताया कि कुछ लोगों ने खुद को मालिक बताकर उनकी जमीन का सौदा कर दिया। उनकी जमीन बेच दी गई, जबकि उन्हें पता ही नहीं चला। डीएम ने ऐसे मामलों में जांच के आदेश देकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।






जनसुनवाई में 105 शिकायतें प्राप्त हुईं

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में हुई जनसुनवाई में 105 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतों में पारिवारिक मामले एवं वरिष्ठ नागरिकों, आपसी विवाद, भूमि विवाद, भूमि सीमांकन, अतिक्रमण, उत्पीड़न, मुआवजा, बिजली, पानी, सड़क, आपदा आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन






निस्तारण को व्हाट्सएप पर भेजी



कुछ शिकायतों को जिलाधिकारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी व अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि संबंधी शिकायतों पर मौका मुआयना करते हुए निस्तारण करें। भूमि फर्जीवाड़ा की शिकायतों पर अभिलेखों की गहनता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन






माता-पिता से मारपीट पर करें त्वरित कार्रवाई

जनसुनवाई में बिल्डर की ओर से उत्पीड़न किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही आपसी विवाद की शिकायतों पर दोनों पक्षों को सुनते हुए कार्रवाई करने और माता-पिता से मारपीट करने की शिकायतों पर पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें