I
IIपद्म पुरस्कार दिलाने के नाम ठगी की कोशिश के मामले में एसएसपी साइबर क्राइम कार्यालय में शिकायत दी गई है। ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह ने शिकायत में बताया कि मंगलवार को उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने गृह मंत्रालय का अधिकारी बताते हुए कहा कि पुरस्कार चाहते हो तो 1.45 लाख रुपये देने होंगे। बताया कि दो अप्रैल को ठगों ने फिर फोन किया और भरोसे में लेने के लिए पद्मश्री पुरस्कार का फर्जी प्रमाणपत्र भेज दिया। मामले में एसएसपी साइबर क्राइम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।I