फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG: भारतीय महिला हॉकी टीम को पदक मिलने पर वंदना कटारिया के घर में खुशी की लहर, एक दूसरे को खिलाई मिठाई

Sun, 07 Aug 2022 10:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)

सार

कांस्य पदक जीतने पर रोशनाबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया के घर पर भी खुशी की लहर है। वंदना कटारिया के भाई शेखर कटारिया ने बताया कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वंदना कटारिया के घर पर खुशी का माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम को पदक मिलने पर भारतीय टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर में भी जश्न का माहौल है। टीम की जीत की खुशी में परिवार के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

विज्ञापन


रविवार को कांस्य पदक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की भिड़ंत न्यूजीलैंड से हुई। इसमें भारतीय महिला खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के शुरू से ही खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम पर दबदबा कायम रखा। इससे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर पदक अपने नाम कर लिया।

भारतीय टीम ने विरोधी टीम को 2-1 से पटखनी दे दी। इससे भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले भारत ने 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन


कांस्य पदक जीतने पर रोशनाबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया के घर पर भी खुशी की लहर है। वंदना कटारिया के भाई शेखर कटारिया ने बताया कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। टीम ने कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। इससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें