फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कॉमन करैत सांप का किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर। वन विभाग की टीम ने हरबर्टपुर से अत्यंत जहरीले प्रजाति के सांप का रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित तरीके से संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज को हरबर्टपुर में एक सांप दिखाई देने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विभाग के सर्प मित्र आदिल मिर्जा ने लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद सांप को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया सांप कॉमन करैत के नाम से जाना जाता है जो कि बेहद जहरीले प्रजाति का होता है। उन्होंने बताया कि हरबर्टपुर व आसपास के क्षेत्र में कॉमन करैत पूर्व में भी कई बार रेस्क्यू किए गए हैं। उन्होंने रेस्क्यू किए गए सांप को संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें