फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एक क्लिक पर मिलेगा नगर निगम की सेवाओं का लाभ, शिकायतों का होगा समाधान, सीएम ने लांच की एप

Mon, 02 Oct 2023 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अब निगम ने ऐसा एप तैयार किया है, जिसमें जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, पशुुओं का रजिस्ट्रेशन एवं डेयरी रजिस्ट्रेशन, प्रॉपर्टी टैक्स, म्यूटेशन के लिए रजिस्ट्रेशन एवं सेल्फ एसेसमेंट सहित सभी सेवाओं को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
देहरादून नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम नागरिक अब नगर निगम की सेवाओं का लाभ एक क्लिक पर ले सकते हैं। साथ ही अपनी शिकायतों को भी सीधे नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए नगर निगम की ओर से एक एप तैयार किया है। जिसकी लॉचिंग रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में की।

विज्ञापन


अभी तक विभिन्न सेवाओं के लाभ के लिए नगर निगम में आम लोगों को इधर से उधर भटकना पड़ता था। अब निगम ने ऐसा एप तैयार किया है, जिसमें जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, पशुुओं का रजिस्ट्रेशन एवं डेयरी रजिस्ट्रेशन, प्रॉपर्टी टैक्स, म्यूटेशन के लिए रजिस्ट्रेशन एवं सेल्फ एसेसमेंट सहित सभी सेवाओं को जोड़ा गया है। इससे अब एक क्लिक पर इन सभी सेवाओं का घर बैठे लाभ लिया जा सकता है।

देहरादून: विकासनगर में दोस्तों के साथ नहाने गया नौ साल का बच्चा यमुना में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया है कि एप के माध्यम से नगर निगम से संबंधित शिकायतों को दर्ज व इनका निस्तारण भी किया जाएगा। इस एप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के के निगरानी के लिए नगर निगम के किसी वरिष्ठ अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

ऐसे कर सकते हैं एप में शिकायतI
इस एप के माध्यम से शिकायत कंप्यूटर के साथ ही फोन से भी कर सकते हैं। फोन से शिकायत करने के लिए मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर अथवा एप्पल प्ले स्टोर खोल कर एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप डाउनलोड करने के बाद एप खोलें। उसमें जो विकल्प होंगे, उस पर क्लिक कर शिकायत का विवरण भेज सकते हैं। एप के माध्यम से नगर निगम से संबंधित सफाई, लाइट, पशु, घर-घर कूड़ा गाड़ी, नाली या सड़क संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लोग अपने द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस भी इस एप के माध्यम से देख सकते हैं। साथ ही अपना फीडबैक भी दे सकते हैं।

विज्ञापन


पंजीकरण एवं टैक्स जमा कराने की भी होगी सुविधाI

इस एप के माध्यम से नागरिक जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, पालतू पशु रजिस्ट्रेशन, डेयरी रजिस्ट्रेशन, प्रॉपर्टी टैक्स, म्यूटेशन के लिए रजिस्ट्रेशन एवं सेल्फ एसेसमेंट भी इस एप के माध्यम से किया जा सकता है।

यह एप नगर निगम एवं नगर निगम के नागरिकों के बीच एक सेतु की तरह सिद्ध होगा। एक क्लिक पर लोग अपनी शिकायतों को नगर निगम तक पहुंचा सकते हैं। लोगों को उनकी शिकायत पर हुई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाएगा। सफाई संबंधित शिकायतों पर ध्यान केंद्रित करते हुए नगर निगम की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण 24 घंटे के अंदर हो जाए।
- मनुज गोयल, नगर आयुक्तI


नगर निगम का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि जनता की समस्याओं का हर संभव निराकरण किया जाए। एप के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने के साथ-साथ जन्म पंजीकरण सहित नगर निगम से संबंधित अन्य कार्यों को करवाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

- सुनील उनियाल गामा, मेयरI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें