गढवाल आयुक्त को सम्मानित करते मंदिर समिति के पदाधिकारी। स्रोत समिति
त्यूणी। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय शुक्रवार को परिवार के साथ हनोल स्थित महासू देवता मंदिर पहुंचे। यहां देव दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति की ओर से उन्हें हिमाचली टोपी और मंदिर का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदेन अध्यक्ष व त्यूणी के एसडीएम प्रेमलाल, विकासनगर के एसडीएम विनोद कुमार, तहसीलदार सुशीला कोठियाल, वजीर जयपाल सिंह पंवार, मोहनलाल सेमवाल, राजाराम शर्मा, सरदार सिंह राणा, नरेंद्र नौटियाल, विक्रम राजगुरू आदि उपस्थित रहे। संवाद