फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: आयोग की टीम आज पहुंचेगी उत्तरकाशी, मंदिर में प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के युवक को था पीटा

Mon, 16 Jan 2023 02:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई का केंद्रीय अनुसूचित आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया। मामले की जांच के लिए आयोग की वरिष्ठ सदस्य अंजू बाला की अगुवाई में टीम सोमवार को मोरी पहुंच कर पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज करेगी। 
 
विज्ञापन
आयुष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जिले में मोरी क्षेत्र के सालरा गांव में मंदिर में प्रवेश को लेकर अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई मामले में केंद्रीय अनुसूचित आयोग की टीम सोमवार को मोरी पहुंचेगी। पूर्व सांसद तरुण विजय भी टीम के साथ रहेंगे। बीते दिनों बेनोल गांव निवासी 22 वर्षीय आयुष की मंदिर में प्रवेश करने पर मोरी क्षेत्र के कुछ लोगों ने जलती लकड़ी से पीटा।

विज्ञापन


युवक दून अस्पताल में भर्ती है। दलित युवक की पिटाई का केंद्रीय अनुसूचित आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया। मामले की जांच के लिए आयोग की वरिष्ठ सदस्य अंजू बाला की अगुवाई में टीम सोमवार को मोरी पहुंच कर पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज करेगी। 

पूर्व सांसद तरुण विजय भी आयोग की टीम के साथ उत्तरकाशी जाएंगे। उन्होंने कहा कि जातिभेद का विष फैलाने वाले धर्म के शत्रु हैं। उन्होंने कहा कि वे दलित उत्पीड़न के खिलाफ लड़ते रहे हैं। मई 2016 में वे दलितों के मंदिर प्रवेश के लिए जौनसार बावर गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....Joshimath: जमीन की भीतरी परत खोलेगी जोशीमठ के भू-गर्म में छुपे राज, जियोफिजिकल और जियोटेक्निकल सर्वेक्षण शुरू
विज्ञापन


जहां उनके ऊपर भीषण पथराव किया गया। एक माह अस्पताल भर्ती रहे लेकिन आज तक दलित प्रवेश के लिए उनके ऊपर किए गए हमले की जांच का कोई पता नहीं है। उन्होंने कहा हिंदू समाज एक है। जातिभेद का विष फैलाने वाले धर्म के शत्रु हैं। अनुसूचित जाति धर्म के पराक्रमी योद्धा व हमारे पूज्य हैं। उन पर हमला हमारे धर्म पर हमला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें