फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नहीं मिल रहे व्यावसायिक सिलिंडर, होटल और रेस्टोरेंट संचालन पर संकट, अब इंडक्शन चूल्हे की तैयारी

Fri, 13 Mar 2026 12:31 PM IST
Renu Saklani बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से होटल और रेस्टोरेंट संचालक अब इंडक्शन चूल्हे की तैयारी में हैं। जितना स्टॉक है वो भी कम होता जा रहा है। अगर स्थिति यही रही तो समस्या होगी।

 
विज्ञापन
सिलिंडर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से होटल-रेस्टोरेंट संचालन पर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालक भी इंडक्शन के भरोसे हैं। कई संचालकों ने इंडक्शन चूल्हे मंगा लिए हैं, जबकि कुछ ने इसकी तैयारी कर रखी है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर देहरादून में रसोई गैस आपूर्ति पर गहराने लगा है। यही कारण है कि फिलहाल प्रशासन ने व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। इससे घरेलू गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इससे राहत के लिए होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने इंडक्शन के इस्तेमाल की तैयारी की है।

व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। जितना स्टॉक है वो भी कम होता जा रहा है। अगर स्थिति यही रही तो समस्या होगी। ऐसे में अब इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। - संजय गुप्ता, अध्यक्ष, दून होटल ऑनर एसोसिएशन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather News:  मार्च दूसरे हफ्ते में ही गर्मी बनाने लगी रिकॉर्ड, बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी

व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से फिलहाल होटल में स्थिति सामान्य है लेकिन ज्यादा दिन तक स्टॉक नहीं चल पाएगा। ऐसे में परेशानियों का सामना करना होगा। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति जल्द शुरू होनी चाहिए। -विजय टंडन, महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें