फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्षेत्र में निराश्रित पशु न छोड़ें ग्रामीण, गोशाला निर्माण पर होगा विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iस्टेशन कमांडेंट ने बैठक के दौरान स्याणाओं और ग्रामीणों की सुनीं समस्याएंI
विज्ञापन




22वें संस्थान के स्टेशन कमांडेंट ब्रिगेडियर एलिन देब साहा ने चकराता के आसपास गांवों स्याणा और ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने समस्याएं सुनीं और उनके सुझाव भी मांगे। उन्होंंने कहा कि छावनी क्षेत्र में बड़ी संख्या में निराश्रित पशु घूमते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अपने पशु न छोड़े। कहा कि जल्द ही कैंट बोर्ड के साथ मिलकर गोशाला के निर्माण पर विचार किया जाएगा।



शनिवार को उबान ऑडोटोरियम में आयोजित बैठक में स्टेशन कमांडेंट ने स्याणाओं और ग्रामीणों से कहा कि हमें चकराता को सुंदर बनाना है। इसके लिए उन्हें जनता का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा यदि चकराता व आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या हरकत होती है तो सेना के हेल्पलाइन नंबर या पुलिस को इसकी सूचना दें। उन्होंने बताया कि पाटी संपर्क मार्ग के सुधारीकरण के लिए आउटसोर्स एजेंसी से निरीक्षण करवाने के बाद प्रस्ताव दोबारा से बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन




ग्राम मगरोली के मजरे टगलटी के रफी खान ने सेना क्षेत्र के पास से अपने मजरे को जाने वाले रास्ते की मरम्मत की मांग की। सदर स्याणा बुध सिह तोमर ने बताया कि कोरवा गांव के पास सेना की जमीन है। उसके करीब से गुजर रहे चकराता कालसी मोटरमार्ग के किनारे गड्ढे बन गए है। स्टेशन कमांडेंट ने कहा, मरम्मत कार्य के लिए लोनिवि से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन




बैठक में डिप्टी कमांडेंट कर्नल राकेश बुटोला, लेफ्टिनेंट कर्नल सचिन रावत, कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य अनिल चांदना, सदर स्याणा बुध सिह तोमर, आनंद सिह रावत, राजेंद्र जोशी, भगत सिह, राजेंद्र सिह, बॉबी चौहान, कुंदन सिह चौहान, सरदार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें