फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस के स्थापना दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र सिंह बुटोइया के साथ जीआईसी छरबा के स्वयंसेवी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सहसपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई राजकीय इंटर कॉलेज छरबा की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जल संरक्षण एवं पॉलीथिन उन्मूलन के लिए छात्र छात्राओं को जागरुक किया गया।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र सिंह बुटोइया ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितंबर 1969 को देश के 37 विश्वविद्यालयों में की गई थी। उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना का उद्देश्य है कि भारत देश फिर कभी गुलाम ना हो। ऐसा प्रयास इन स्वयंसेवकों के द्वारा निरंतर किया जाना चाहिए। प्रधानाचार्य रामबाबू विमल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में राष्ट्र की सेवा की योजना युवाओं को अवश्य बनानी चाहिए। ऐसे ही संस्कार विद्यालयों में सभी छात्र छात्राओं को प्रदान किए जाते हैं। इस अवसर पर मनमोहन सिंह चौहान, महेश कुमार ओझा, गिरीश चंद्र गौड़, शिवचरण बडोनी, देवेंद्र दत्त भट्ट सहित एनएसएस के 50 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें