II-वैश्य समाज की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
I
I-दीपदान के साथ ही हुआ श्रीराम व महाराजा अग्रसेन के जीवन का भव्य चित्रण
I
Iभारतीय वैश्य महासंघ की ओर से राज्य स्थापना एवं दीपावली के अवसर पर कुलदेवी मां लक्ष्मी की सामूहिक महाआरती, दीपदान और श्रीराम व महाराजा अग्रसेन के जीवन का भव्य चित्रण किया गया। महाआरती में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा।
I
I
I
Iजीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, संरक्षक राजेंद्र गोयल ने दीप प्रज्जवलित किया। इस दौरान राज्य विकास एवं धरोहर की मनमोहक झांकी, नंदा जी राज जात यात्रा झांकी प्रस्तुत की गई। इसके बाद एक दीप अपने उत्तराखंड के नाम एक दीप प्रज्वलन कराकर राज्य के साथ ही देश की सुख स्मृति की प्रार्थना की गई। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि दीपावली पर जैसे घर की सफाई करते हैं, उसी प्रकार अपने मन में बैठी कुरीतियों का भी त्याग करना चाहिए। महोत्सव में गरबा व डांडिया ने समा बांधा। वही इसके बाद महाराजा अग्रसेन की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर राजेंद्र गोयल, दिनेश गोयल विनोद गोयल, रीता अग्रवाल, मीनाक्षी गोयल, वर्षा गोयल, अनु गोयल, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।I