फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नेपाल त्रासदी पीड़ितों के लिए 15,578 रुपये की राहत राशि जमा

Sat, 05 Sep 2026 12:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गोर्खाली सुधार सभा शाखा को नेपाल त्रासदी के पीड़ितों के लिए 15,578 रुपये की राहत राशि मिली है। यह राशि हरिपुर व्यास नहरी टीम ने एकत्रित की थी। टीम के सदस्य दीपक गुरुंग और सागर गुरुंग ने हरिपुर के 29 दानदाताओं से यह सहयोग जुटाया। उन्होंने यह राशि शाखा अध्यक्ष जोगेंद्र शाह को जमा कर प्राप्ति रसीद ली। यह राशि गोर्खाली सुधार सभा शाखा विकासनगर के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सौंपी गई। समुदाय के विभिन्न क्षेत्रों से भी राहत टीमों को सहयोग के लिए बुलाया जा रहा है। इनमें राजावाला, बाड़वाला, डुमेट, तेलपुर, मेहुवाला, खालसा, डाकपत्थर, डॉक्टर गंज, लक्ष्मणपुर, रसूलपुर, लाइन और जीवनगढ़ जैसे स्थान शामिल हैं। केंद्र गढ़ी कैंट ने सहयोग एकत्रित करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर तय की है। इसका लक्ष्य पीड़ितों तक समय पर सहायता पहुंचाना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें