विकासनगर। फलाए दारेन एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से तिमली क्षेत्र में राहगीरों और यात्रियों को ठंडा पानी वितरित किया गया। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को चप्पल सौंपी गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल खालिक ने कहा गर्मी के मौसम में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे नंगे पैर जमीन पर चलते हैं जिससे उन्हें कष्ट होता है। उन्होंने कहा बच्चों को संस्था की ओर से चप्पल प्रदान की गई हैं जिससे वे आसानी से घूम-फिर सकें। इसके साथ ही संस्था की ओर से यात्रियों व राहगीरों को ठंडे पानी का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मौलाना यूसुफ, दानिश, जुनैद, ज़ैद, रफ़ी, फरहान, उमर, मुशाहिद, सुफियान, कारी नसीम, कारी फरीद आदि मौजूद रहे।