देहरादून। गैस आपूर्ति प्रभावित होने पर अब कोयला और लकड़ी की मांग बढ़ने से इनके दाम बढ़ चुके हैं। होटल और रेस्टोरेंट में अधिकतर भट्टी का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है। कुछ ही दिन में कोयला पांच रुपये और लकड़ी दो से तीन रुपये किलो तक महंगी हुई है। व्यापारी अभिषेक सिंघल ने बताया कि कुछ दिन पहले कोयला 40 रुपये किलो तक बिक रहा था लेकिन जैसे ही गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई तो इसकी मांग काफी बढ़ गई। ऐसे में कोयले के दाम 45 रुपये किलो तक पहुंच गए। इसके अलावा लकड़ी के दाम 12 रुपये किलो से 15 रुपये किलो तक पहुंच गए। संवाद